Get App

LPG की Subsidy आपके बैंक अकाउंट में आ रही है कि नहीं, जानिए घर बैठे कैसे करें चेक

साल भर में 12 सिलेंडर में ही गैस सब्सिडी दी जाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2021 पर 8:54 PM
LPG की Subsidy आपके बैंक अकाउंट में आ रही है कि नहीं, जानिए घर बैठे कैसे करें चेक

LPG Subsidy: देश में कुकिंग गैस अब गांव-गांव तक पहुंच गई है। गैस कनेकश्न लेने के बाद जब आप सिलेंडर भराते हैं तो सराकरी नियमों शर्तों के मुताबिक, GAS सब्सिडी मिलने लगती है। अगर आप सब्सिडी के दायरे में आते हैं तो आप कैसे मालूम करेंगे कि आपको सब्सिडी मिल रही है या नहीं। वैसे तो गैस सब्सिडी का पैसा अपने आप आपके अकाउंट में पहुंच जाता है। किसी भी उपभोक्ता को साल भर में 12 सिलेंडर पर ही सब्सिडी दी जाती है। इससे अधिक सिलेंडर लेने पर सब्सिडी नहीं मिलती है। पहले सब्सिडी का पैसा ज्यादा रहता था। अब तो महज 30-35 रुपये रह गया है। लेकिन फिर भी जानना जरूरी है कि आपको सब्सिडी मिल रही है। अगर मिल रही है तो कहीं ऐसा तो नहीं है कि गलती से किसी और के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो रही है।

जानिए कैसे पता लगाएं सब्सिडी का पैसा अकाउंट में आ रहा है या नहीं

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के ब्राउजर में www.mylpg.in टाइप करें। अब आपको दाहिनी ओर गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखेगी उनमें से अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी। इसमें आपको ऊपर दाहिनी तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन दिखाई देगा। अगर आपके पास ID है तो साइन-इन करें नहीं तो पहले ID बना लें। इसके बाद लॉग इन करने पर दाहिनी ओर व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री दिखाई देगी। इस पर क्लिक करने पर आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिली है और कब मिली है। वहीं अगर आपके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा नहीं आ रहा है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करके शिकायत भी कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें