Get App

पेटीएम FASTag को कैसे करें डिएक्टिवेट या कराएं पोर्ट, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

Paytm FASTag: 2016 में नोटबंदी के बाद से पेटीएम (Paytm) हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। छोटे-बड़े पेमेंट से लेकर FASTag तक हर काम के लिए लोग Paytm का खूब इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर गाड़ियों में Paytm का जारी किया गया FASTag होता है, जो उनके Paytm खाते से जुड़ा होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2024 पर 10:42 AM
पेटीएम FASTag को कैसे करें डिएक्टिवेट या कराएं पोर्ट, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
ज्यादातर गाड़ियों में Paytm का जारी किया गया FASTag होता है, जो उनके Paytm खाते से जुड़ा होता है।

Paytm FASTag: 2016 में नोटबंदी के बाद से पेटीएम (Paytm) हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। छोटे-बड़े पेमेंट से लेकर FASTag तक हर काम के लिए लोग Paytm का खूब इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर गाड़ियों में Paytm का जारी किया गया FASTag होता है, जो उनके Paytm खाते से जुड़ा होता है। इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के खिलाफ नियामक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पेटीएम की फास्टैग समेत सभी सर्विस प्रभावित होंगी। तो आइए आज जानते हैं कि जिनके पास Paytm FASTag है उनका क्या होगा।

क्या FASTag को पोर्ट किया जा सकता है, या इसे निष्क्रिय करना होगा? इसके अलावा एक अहम सवाल यह भी है कि कोई दूसरे FASTag पर कैसे स्विच करता है? नियामक बैंक ने 31 जनवरी को आदेश दिया कि PPBL को 29 फरवरी के बाद ग्राहकों के खातों, वॉलेट, फास्टैग और अन्य प्रोडक्ट में जमा या 'टॉप-अप' स्वीकार करना बंद करना होगा।

अपने Paytm FASTag को निष्क्रिय करने का तरीका यहां बताया गया है:

1. फास्टैग पेटीएम पोर्टल पर लॉगइन करें। इसमें यूजर आईडी, वॉलेट आईडी और पासवर्ड डालना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें