ITR Filing 2026: कैसे फाइल कर सकते हैं इनकम टैक्स रिटर्न, जानिये तरीका

ITR Filing 2026: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का प्रोसेस शुरू हो चुका है। इनकम टैक्स विभाग ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म को ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध करा दिये हैं

अपडेटेड May 18, 2026 पर 4:39 PM
Story continues below Advertisement
ITR Filing 2026: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का प्रोसेस शुरू हो चुका है।

ITR Filing 2026: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का प्रोसेस शुरू हो चुका है। इनकम टैक्स विभाग ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म को ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध करा दिये हैं। अब टैक्सपेयर्स फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अपना ITR भर सकते हैं। विभाग ने Excel फॉर्मेट में ऑफलाइन फाइल भरने और बाद में JSON फाइल अपलोड करने का विकल्प भी दिया है।

इस साल ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि समय पर ITR भरने से न सिर्फ पेनल्टी से बचा जा सकता है, बल्कि लोन, वीजा और टैक्स रिफंड जैसी प्रक्रियाएं भी आसान हो जाती हैं।

सही ITR फॉर्म चुनना सबसे जरूरी


ITR भरने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपके लिए कौन-सा फॉर्म सही है।

ITR-1 (सहज)

यह फॉर्म उन सैलरीड लोगों के लिए है जिनकी कुल सालाना आय 50 लाख रुपये तक है। इसमें सैलरी, पेंशन और एक हाउस प्रॉपर्टी से आय शामिल होती है।

ITR-4 (सुगम)

यह फॉर्म उन लोगों के लिए है जो presumptive taxation scheme के तहत टैक्स भरते हैं। इसमें छोटे कारोबारी, प्रोफेशनल्स, HUF और फर्म शामिल हैं, जिनकी आय 50 लाख रुपये तक हो।

अगर गलत ITR फॉर्म चुन लिया जाए तो रिटर्न रिजेक्ट हो सकता है या बाद में नोटिस भी आ सकता है।

ITR फाइल करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?

ITR भरने से पहले कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट अपने पास रखना बेहद जरूरी है। इनमें शामिल हैं:

पैन कार्ड

आधार कार्ड

फॉर्म-16

बैंक स्टेटमेंट

निवेश के प्रूफ

TDS सर्टिफिकेट

कैपिटल गेन की जानकारी (अगर लागू हो)

इन दस्तावेजों की मदद से सही जानकारी भरना आसान हो जाता है और गलती की संभावना कम रहती है।

ऑनलाइन ITR कैसे फाइल करें?

ITR भरने के लिए सबसे पहले Income Tax e-Filing Portal पर जाएं और लॉगिन करें।

इसके बाद File Income Tax Return ऑप्शन चुनें और Assessment Year 2026-27 सिलेक्ट करें। फिर ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में से किसी एक को चुनें।

अब अपनी आय के अनुसार सही ITR फॉर्म चुनें और सैलरी, बिजनेस प्रॉफिट या अन्य आय की जानकारी भरें। सिस्टम खुद टैक्स की गणना कर देगा और बताएगा कि आपको कितना टैक्स देना है या कितना रिफंड मिलेगा।

सारी जानकारी दोबारा चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और Aadhaar OTP या अन्य विकल्पों से e-verify कर दें।

ITR भरते समय इन गलतियों से बचें

हर साल कई लोग छोटी-छोटी गलतियों की वजह से परेशानी में पड़ जाते हैं। इसलिए इन बातों का खास ध्यान रखें।

गलत ITR फॉर्म का चयन।

बैंक अकाउंट डिटेल गलत भरना।

रिटर्न को e-verify न करना।

कैपिटल गेन की जानकारी छिपाना।

Form 26AS और AIS से आय का मिलान न करना।

आखिरी तारीख के बाद ITR भरना।

समय पर ITR भरना क्यों जरूरी?

अगर आप तय समय से पहले ITR फाइल कर देते हैं तो कई फायदे मिलते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि लेट फीस या पेनल्टी से बचा जा सकता है। इसके अलावा टैक्स रिफंड जल्दी मिलने की संभावना रहती है।

समय पर ITR फाइल करने से आपका वित्तीय रिकॉर्ड भी मजबूत रहता है, जो भविष्य में लोन, क्रेडिट कार्ड और वीजा आवेदन के दौरान काम आता है।

ऐसे में टैक्सपेयर्स के लिए सलाह यही है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार करके जल्द से जल्द अपना ITR फाइल कर दें।

अब डिजिटल गोल्ड में करें ट्रेडिंग, NSE ने शुरु किया इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।