अपनी सैलरी के साथ कमाए साइड इनकम, जानें निवेश का ये फॉर्मूला

How to make Side Income: क्या आप चाहते हैं कि जितनी आपकी सैलरी है उतनी ही साइड इनकम होती। ऐसा हो सकता है, अगर आप अपनी सेविंग को सही समय और सही जगह लगाएं। अपनी सेविंग को सही जगह लगाने पर वह आपको साल दर साल अच्छा रिटर्न देगी, जो आपकी साइड इनकम बन जाएगी

अपडेटेड Sep 15, 2023 पर 1:59 PM
Story continues below Advertisement
अपनी सेविंग को सही जगह लगाने पर वह आपको साल दर साल अच्छा रिटर्न देगी, जो आपकी साइड इनकम बन जाएगी।

How to make Side Income: क्या आप चाहते हैं कि जितनी आपकी सैलरी है उतनी ही साइड इनकम हो। ऐसा हो सकता है, अगर आप अपनी सेविंग को सही समय और सही जगह लगाएं। अपनी सेविंग को सही जगह लगाने पर वह आपको साल दर साल अच्छा रिटर्न देगी, जो आपकी साइड इनकम बन जाएगी। यहां आपको साइड इनकम बनाने का तरीका और फॉर्मूला बता रहे हैं। SIP एक ऐसा तरीका है जो आपके साइड इनकम बनाने के साथ करोड़पति बनने में मदद कर सकता है। SIP में लंबे समय में निवेश करने से आपको ज्यादा फायदा होगा। सबसे अच्छा होगा कि आप कम उम्र में ही निवेश करना शुरू कर दें।

SIP दे सकता है अच्छा रिटर्न

आप कम उम्र में ही नियमित छोटे निवेश से एक बड़ा फंड बना सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप छोटे निवेश से साइड इनकम अफनी सैलरी के साथ बना सकते हैं। आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। 1000 रुपये की SIP से आप सैलरी के साथ अलग इनकम खड़ी कर सकते हैं। आपको म्यूचुअल फंड में हर महीने 1000 रुपये का निवेश करना होगा। पिछले कुछ सालों पर नजर डालें तो कई म्यूचुअल फंडों ने 20 फीसदी या उससे भी ज्यादा का रिटर्न दिया है।


20 साल के लिए इतना मिल सकता रिटर्न

हर महीने 1000 रुपये निवेश करना होगा। 20 साल तक यह रकम जमा करने पर आपके पास कुल 2.4 लाख रुपये जमा हो जाते हैं। 15 फीसदी सालाना रिटर्न पर 20 साल में आपका फंड बढ़कर 15 लाख 16 हजार रुपये हो जाएगा। वहीं अगर 20 फीसदी सालाना रिटर्न की बात करें तो यह फंड बढ़कर 31.61 लाख रुपये हो जाएगा।

30 साल के निवेश पर मिलेगा ज्यादा फायदा

एसआईपी कैलकुलेटर से देखें तो अगर आप हर महीने 1000 रुपये निवेश करते हैं तो 20% के सालाना रिटर्न के साथ मैच्योरिटी पर आपको 86.27 लाख रुपये का फंड मिलेगा। अगर यह पीरियड 30 साल है तो 20 फीसदी रिटर्न के साथ आपका 2 करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपये का फंड तैयार हो सकता है। निवेशकों को म्यूचुअल फंड पर कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है।

Cellecor Gadgets IPO: खुल गया एक और SME का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।