How to make Side Income: क्या आप चाहते हैं कि जितनी आपकी सैलरी है उतनी ही साइड इनकम हो। ऐसा हो सकता है, अगर आप अपनी सेविंग को सही समय और सही जगह लगाएं। अपनी सेविंग को सही जगह लगाने पर वह आपको साल दर साल अच्छा रिटर्न देगी, जो आपकी साइड इनकम बन जाएगी। यहां आपको साइड इनकम बनाने का तरीका और फॉर्मूला बता रहे हैं। SIP एक ऐसा तरीका है जो आपके साइड इनकम बनाने के साथ करोड़पति बनने में मदद कर सकता है। SIP में लंबे समय में निवेश करने से आपको ज्यादा फायदा होगा। सबसे अच्छा होगा कि आप कम उम्र में ही निवेश करना शुरू कर दें।
