ICICI Bank ने अप्रैल में तीसरी बार FD पर ब्याज किया रिवाइज, जानें कौनसी एफडी पर बढ़ा ब्याज

ICICI FD Rates: देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने बल्क FD पर ब्याज को अप्रैल में तीसरी बार रिवाइज कर दिया है। बैंक ने पहले 1 अप्रैल और फिर 9 अप्रैल 2024 को एफडी की दरें रिवाइज की थी। अब बैंक ने एक बार फिर 15 अप्रैल को बल्क एफडी पर ब्याज दरें रिवाइज कर दी है

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 10:57 PM
ICICI FD Rates: देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने बल्क FD पर ब्याज को एक बार फिर रिवाइज कर दिया है।

ICICI FD Rates: देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने बल्क FD पर ब्याज को अप्रैल में तीसरी बार रिवाइज कर दिया है। बैंक ने पहले 1 अप्रैल और फिर 9 अप्रैल 2024 को एफडी की दरें रिवाइज की थी। अब बैंक ने एक बार फिर 15 अप्रैल को बल्क एफडी पर ब्याज दरें रिवाइज कर दी है।  बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की बल्क एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक 4.75 फीसदी से लेकर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक बल्क एफडी पर अधिकतम ब्याज 7.25% का दे रहा है। बल्क एफडी में ग्राकर 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये निवेश कर सकते हैं।

ICICI बैंक की बल्क एफडी पर ब्याज दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.50 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

121 दिन से 150 दिन: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

151 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

185 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

271 दिन से 289 दिन: आम जनता के लिए - 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.85 प्रतिशत

290 दिन से 365 दिन: आम जनता के लिए - 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.85 प्रतिशत

1 साल से 389 दिन: आम जनता के लिए - 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

390 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.05 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.05 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 3 साल: सामान्य जनता के लिए - 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 5 साल: सामान्य जनता के लिए - 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7 प्रतिशत

5साल 1 दिन से 10 साल: सामान्य जनता के लिए - 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7 प्रतिशत

देश के 103 साल पुराने बैंक ने घटाया FD पर ब्याज, एफडी पर दे रहा है 8% का ब्याज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।