Get App

FD Rate: इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने Fixed Deposit पर बढ़ाया ब्याज, ग्राहकों की होगी मोटी कमाई

ICICI Bank Fixed Deposit Interest Rate Revised: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक ICICI Bank ने Fixed Deposit की दरों में बदलाव किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2022 पर 7:28 PM
FD Rate: इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने Fixed Deposit पर बढ़ाया ब्याज, ग्राहकों की होगी मोटी कमाई
ICICI Bank New FD Interest Rate: आईसीआईसीआई बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज।

ICICI Bank Fixed Deposit Interest Rate Revised: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक ICICI Bank ने Fixed Deposit की दरों में बदलाव किया है। ये दरें 2 करोड़ रुपये लेकर 5 करोड़ रुपये तक की FD पर बदली गई गई हैं। ये दरें नई और पुरानी दोनों तरह की FD के लिए होंगी। इन एफडी में सीनियिर सिटिजन और जनरल केटेगरी को एक ही दर से ब्याज मिल रहा है। ये नई दरें 25 नवंबर 2022 से लागू हो चुकी है। बैंक 1 साल से 10 साल तक एफडी पर अधिकतम 6.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

ये हैं नई दरें

ICICI बैंक 271 दिनों से 1 साल की FD पर 6% का ब्याज दे रहा है। वहीं, 185 से 270 दिनों की FD पर अब 6 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 91 से 184 दिनों की FD पर 5.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक 61 से 90 दिन की एफडी पर 5.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 46 से 60 दिन की FD पर 5 फीसदी, 30 से 45 दिन की एफडी पर .75 फीसदी ब्याज मिलेगा। बैंक 7 से 29 दिन की FD प 3.75 फीसदी की ब्याज देगा। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर ब्याज दे रहा है।

ये है नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें