देश के दूसरे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने ग्राहकों को दिया तोहफा! रिवाइज किया FD पर ब्याज

ICICI Bank Fixed Deposit Rate: देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई ने FD की ब्याज दरों को सितंबर में रिवाइज कर दिया है। आईसीआईसीआई बैंक की नई दरें आज 2 सितंबर 2024 से लागू हो गई है

अपडेटेड Sep 02, 2024 पर 1:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ICICI Bank Fixed Deposit Rate: देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई ने FD की ब्याज दरों को एक बार फिर रिवाइज कर दिया है।

ICICI Bank Fixed Deposit Rate: देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई ने FD की ब्याज दरों को सितंबर में रिवाइज कर दिया है। आईसीआईसीआई बैंक की नई दरें आज 2 सितंबर 2024 से लागू हो गई है। ये रिवाइज ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर एप्लिकेबल है। बैंक सीनियर सिटीजन को 7.80% की उच्चतम ब्याज दर दे रहा है। 7.80 फीसदी का ब्याज 15 महीने से 18 महीने से कम की एफडी पर मिल रहा है।

ICICI बैंक की FD पर इंटरेस्ट रेट - 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर

7 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत


30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

91 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

185 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत

271 दिन से 1 साल से कम : आम जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

एक साल से 15 महीने से कम : 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.80 प्रतिशत (ICICI बैंक इस एफडी पर दे रहा है अधिकतम ब्याज)

18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 5 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

5 साल 1 दिन से 10 साल: सामान्य जनता के लिए - 6.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.40 प्रतिशत।

5 साल टैक्स सेविंग एफडी : 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत।

Bank Holiday: बुधवार को बंद रहेंगे सभी बैंक! जानें RBI ने क्यों दी है 4 सितंबर की छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।