Get App

Income Tax Budget 2026: निर्मला सीतारमण टैक्सपेयर्स को देंगी ज्यादा स्टैंडर्ड डिडक्शन का तोहफा

1 फरवरी को वित्तमंत्री स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं। नई रीजीम के टैक्सपेयर्स के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन 1 लाख रुपये हो सकता है। यह ध्यान में रखना जरूरी है कि स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा सिर्फ नौकरी करने वाले लोगों को मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 8:42 AM
Income Tax Budget 2026: निर्मला सीतारमण टैक्सपेयर्स को देंगी ज्यादा स्टैंडर्ड डिडक्शन का तोहफा
नई रीजीम को अट्रैक्टिव बनाने के लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023 में इसमें स्टैंडर्ड डिडक्शन का ऐलान किया था।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट से टैक्सपेयर्स को इस बार भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले बजट में उन्होंने 12 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स-फ्री कर दी थीं। स्टैंडर्ड डिडक्शन को भी बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों की बढ़ती लिविंग कॉस्ट को देखते हुए वित्तमंत्री 1 फरवरी को बड़े एलान करने वाली हैं।

कितना बढ़ेगा स्टैंडर्ड डिडक्शन?

1 फरवरी को वित्तमंत्री स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं। नई रीजीम के टैक्सपेयर्स के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन 1 लाख रुपये हो सकता है। यह ध्यान में रखना जरूरी है कि स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा सिर्फ नौकरी करने वाले लोगों को मिलता है। यह ऐसा टैक्स बेनेफिट्स है, जिसके लिए कोई निवेश नहीं करना पड़ता है और कोई प्रूफ पेश नहीं करना पड़ता है। नई रीजीम में ज्यादातर डिडक्शन और एग्जेम्प्शंस नहीं मिलते हैं। लेकिन, इसमें टैक्स के रेट्स कम हैं।

 नई रीजीम में कब शुरू हुआ स्टैंडर्ड डिडक्शन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें