Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करने का सीजन शुरू हो चुका है और लाखों टैक्सपेयर्स अपने डॉक्यूमेंट जुटाने में लगे हैं। लेकिन हर साल कई लोग जल्दबाजी या अधूरी जानकारी की वजह से गलत ITR फाइल कर देते हैं, जिसकी वजह से बाद में नोटिस, रिफंड में देरी या दूसरी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए ITR भरने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट तैयार कर लें। सही डॉक्यूमेंट पहले से तैयार होने पर ITR फाइलिंग आसान हो जाती है और गलती की संभावना काफी कम हो जाती है। चाहे आप नौकरीपेशा हों, बिजनेस करते हों, फ्रीलांसर हों, ट्रेडिंग करते हों या पेंशन पाते हों, हर टैक्सपेयर के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट रखना बेहद अहम है।
