Get App

Income Tax New Rules: कल से लागू होगा इनकम टैक्स एक्ट 2025, जानिए आपके लिए कौन-कौन से नियम बदल जाएंगे

Income Tax New Rules: 1 अप्रैल, 2026 से कई दशकों से लागू इनकम टैक्स एक्ट, 1961 का वजूद खत्म हो जाएगा। इसकी जगह इनकम टैक्स एक्ट, 2025 लागू हो जाएगा। इनकम टैक्स के नए एक्ट में प्रोसेस को आसान बनाया गया है। गैरजरूरी सेक्शंस हटा दिए गए हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 1:18 PM
Income Tax New Rules: कल से लागू होगा इनकम टैक्स एक्ट 2025, जानिए आपके लिए कौन-कौन से नियम बदल जाएंगे
अब फाइनेंशियल ईयर और एसेसमेंट ईयर की जगह सिर्फ 'टैक्स ईयर' का इस्तेमाल होगा।

Income Tax New Rules: इनकम टैक्स के नए नियम कल यानी 1 अप्रैल, 2026 से लागू होने जा रहे हैं। कई दशकों से लागू इनकम टैक्स एक्ट, 1961 का वजूद खत्म हो जाएगा। इसकी जगह इनकम टैक्स एक्ट, 2025 लागू हो जाएगा। इनकम टैक्स के नए एक्ट में प्रोसेस को आसान बनाया गया है। गैरजरूरी सेक्शंस हटा दिए गए हैं। टैक्स के नियमों की भाषा आसान बनाई गई है। टैक्सपेयर्स के लिए कंप्लायंस को आसान बनाने के लिए ऐसा किया गया है।

अब FY और AY की जगह टैक्स ईयर का इस्तेमाल

अब फाइनेंशियल ईयर और एसेसमेंट ईयर की जगह सिर्फ 'टैक्स ईयर' का इस्तेमाल होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि टैक्सपेयर्स को फाइनेंशियल ईयर (FY) और एसेसमेंट ईयर (AY) की वजह से काफी कनफ्यूजन होता था। इसलिए इनकम टैक्स एक्ट, 2025 में FY और AY को हटा दिया गया है। इसकी जगह सिर्फ TY यानी टैक्स ईयर के इस्तेमाल का फैसला लिया गया है।

आईटीआर फाइलिंग की डेडलाइन भी बदलेगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें