Get App

ITR Filing 2026: रिटर्न भरने से पहले ये जरूरी डॉक्यूमेंट रखें तैयार, वरना हो सकती है गलती

ITR Filing 2026: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरना आसान हो सकता है, अगर आप पहले से जरूरी कागजात तैयार रखें। कई लोग बिना तैयारी के रिटर्न फाइल करना शुरू कर देते हैं और बाद में डॉक्यूमेंट ढूंढते रहते हैं। इससे गलतियां हो सकती हैं

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 1:31 PM
ITR Filing 2026: रिटर्न भरने से पहले ये जरूरी डॉक्यूमेंट रखें तैयार, वरना हो सकती है गलती
ITR Filing 2026: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरना आसान हो सकता है, अगर आप पहले से जरूरी कागजात तैयार रखें।

ITR Filing 2026: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरना आसान हो सकता है, अगर आप पहले से जरूरी कागजात तैयार रखें। कई लोग बिना तैयारी के रिटर्न फाइल करना शुरू कर देते हैं और बाद में डॉक्यूमेंट ढूंढते रहते हैं। इससे गलतियां हो सकती हैं, आप डिडक्शन भूल सकते हैं। रिफंड आने में भी देरी हो सकती है। इसलिए असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए ITR भरने से पहले सभी जरूरी जानकारी और कागज एक जगह रखना जरूरी है।

सबसे पहले PAN और आधार कार्ड तैयार रखें। PAN टैक्स फाइलिंग के लिए सबसे जरूरी पहचान है। साथ ही यह भी देख लें कि आपका आधार PAN से लिंक है या नहीं। आपका मोबाइल नंबर, ईमेल और पता भी अपडेट होना चाहिए, क्योंकि इन्हीं के जरिए OTP और जरूरी जानकारी मिलती है।

Form 16

अगर आप नौकरी करते हैं, तो Form 16 सबसे अहम डॉक्यूमेंट है। यह आपका एम्प्लॉयर जारी करता है। इसमें आपकी सैलरी, टैक्स कटौती (TDS) और छूट की पूरी जानकारी होती है। अगर आपने साल में नौकरी बदली है, तो सभी कंपनियों से Form 16 लेना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें