Income Tax Return Filing Due Date: नया फाइनेंशियल ईयर 2026-27 शुरू हो चुका है। ज्यादातर सैलरी क्लास नौकरीपेशा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन को जानना चाहते हैं। लेकिन अक्सर लोग भूल जाते हैं कि ITR फाइलिंग के अलावा भी कई ऐसी डेडलाइन होती है जिन्हें जानना जरूरी है। रिटर्न फाइलिंग के अलावा एडवांस टैक्स, TDS, TCS जैसे कई ऐसे डेडलाइन हैं जिन्हें मिस करने पर पेनाल्टी लग सकती है।
