देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने दिया झटका! FD पर घटाया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

SBI FD Rates: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने ग्राहकों को झटका दिया है। एसबीआई ने अपनी कम समय वाली एफडी पर ब्याज घटा दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आज 15 जुलाई 2025 से कुछ शॉर्ट टर्म फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में 15 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.15% की कटौती की है

अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 11:22 AM
Story continues below Advertisement
SBI FD Rates: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने ग्राहकों को झटका दिया है। एसबीआई

SBI FD Rates: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने ग्राहकों को झटका दिया है। एसबीआई ने अपनी कम समय वाली एफडी पर ब्याज घटा दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आज 15 जुलाई 2025 से कुछ शॉर्ट टर्म फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में 15 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.15% की कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो चुकी हैं।

कौनसी एफडी पर घटाया ब्याज

SBI ने तीन कम पीरियड वाली FD पर ब्याज दरें घटा दी है। ये कटौती जनरल नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) दोनों के लिए लागू है। जनरल नागरिकों के लिए 46 दिन से 179 दिनों की एफडी पर पहले ब्याज दर 5.05% थी, अब घटकर 4.90% हो गई है। वहीं, 180 दिन से 210 दिनों की एफडी पर पहले 5.80% ब्याज था जिसे कम करके 5.65% कर दिया गया है। इसके अलावा 211 दिन से 1 साल से कम की एफडी पर ब्याज 6.05% से 5.90% कर दिया गया है।


नई एफडी ब्याज दरें क्या हैं?

SBI अब सामान्य नागरिकों को 3.05% से 6.45% तक की ब्याज दर दे रहा है, जो 7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर लागू होती है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को SBI WeCare स्कीम समेत 3.55% से 7.05% तक ब्याज मिल रहा है। यदि आप एफडी में निवेश की सोच रहे हैं, तो नई दरों को ध्यान में रखते हुए सही विकल्प चुनें।

भारतीय स्टेट बैंक की एफडी पर लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.05 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.55 प्रतिशत

46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 4.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.40 प्रतिशत

180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 5.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.15 प्रतिशत

211 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 5.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.40 प्रतिशत

1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.45 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत

3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.80 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए - 6.05 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.05 प्रतिशत। (SBI weCare योजना के तहत सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी ब्याज एक्स्ट्रा मिलता है।)

Gold Rate Today: सावन के महीने में सस्ता हुआ सोना, जानिये 15 जुलाई का गोल्ड रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।