SBI: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने आज से MCLR बढ़ा दिया है। ऐसा होने से SBI के होम लोन और कार लोन लेना महंगा हो जाएगा। आपके घर और कार लोन की EMI बढ़ जाएगी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 14 जुलाई को आज 15 जुलाई से MCLR यानी सीमांत लागत में 5 आधार अंक (BPS) की बढ़ोतरी कर दी है। यहां जानिए आपके घर के बजट पर कितना पड़ेगा असर।
