FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना ज्यादातर सभी लोग सेफ मानते हैं। इसमें एक तय समय के बाद गारंटी रिटर्न मिलता है और पैसा डूबने का कोई रिस्क नहीं होता है। कई पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक FD पर 7.75 फीसदी से 8 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। कई स्मॉल फाइनेंस बैंक ऐसे हैं जो ग्राहकों को 9.21 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं देश के 4 सबसे बड़े बैंक यहां एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एफडी पर कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
