India Post: साल 2022 तक 10,000 नए पोस्ट ऑफिस खोलेगा इंडिया पोस्ट, आपके घर पर मिलेगी सभी सर्विस

India Post: भारतीय डाक (India Post) अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए पहले से अधिक नई योजनाएं बना रहा है। इंडिया पोस्ट अप अपनी तकनीक को बेहतर करने का काम कर रहा है ताकि लोगों के घरों तक सर्विस पहुंचाई जा स

अपडेटेड Aug 26, 2022 पर 10:39 AM
Story continues below Advertisement
10,000 नए पोस्ट ऑफिस खोलेगा डाक विभाग।

India Post: भारतीय डाक (India Post) अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए पहले से अधिक नई योजनाएं बना रहा है। इंडिया पोस्ट अप अपनी तकनीक को बेहतर करने का काम कर रहा है ताकि लोगों के घरों तक सर्विस पहुंचाई जा सके। साथी ही वह इस साल 10,000 नए पोस्ट ऑफिस खोलने क योजना बना रहा है। डाक विभाग के सचिव अमन शर्मा ने सीआईआई सम्मेलन में कहा कि सरकार ने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करक डाकघरों के आधुनिकीकरण के लिए विभाग को 5,200 करोड़ रुपये दिये हैं।

ड्रोन के माध्यम से हुई डिलीवरी

अमन शर्मा ने कहा कि हमने हाल ही में गुजरात में ड्रोन के माध्यम से डिलीवरी पूरी की है। सरकार ने हमें आईटी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए कहा है जिसे हमने 2012 में शुरू किया था। डाक और विभिन्न सरकारी सर्विस जल्द ही आपके दरवाजे पर दी जाएंगी। शर्मा ने कहा किडाकघरों में आने वाले लोगों के बजाय, टेक्नोलीज की मदद से सेवाओं को उनके दरवाजे पर पहुंचाया जाएगा।


डाकघर ने कोरोनकाल में डिलीवरी

उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन आगे का रास्ता होगा और सरकार नागरिकों को सर्विस देने के लिए आईटी के इस्तेमाल से काफी उत्साहित है। महामारी के दौरान भारतीय डाक ने घर तक 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की डिलीवरी की है।

10000 नए डाकघर खुलेंगे

सरकार हमसे अपनी पहुंच को और बढ़ाने और अधिक डाकघर खोलने के लिए कह रही है। हमें अभी 10,000 और डाकघर खोलने की अनुमति मिली है। ये दूर-दराज के इलाकों में ईंट और मोर्टार के स्ट्रक्चर होंगे। सरकार चाहती है कि लोगों को उनके आवास के 5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। अब हम और डाकघर सेट करेंगे। नए 10,000 डाकघर चालू वित्त वर्ष के दौरान खोले जाएंगे, जिससे भारत में डाकघरों की कुल संख्या लगभग 1.7 लाख हो जाएगी।

Syrma SGS Technology के शेयर खुलते ही 30% से ज्यादा चढ़े, 18% प्रीमियम के साथ 262 रुपए पर हुई थी लिस्टिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।