Get App

रेलवे ने लॉन्च किया राउंड ट्रिप पैकेज, दिवाली सफर बनेगा किफायती, जानिए कैसे पाएं 20% छूट

India Railways: रेलवे बोर्ड ने त्योहारों के मौसम में रिटर्न टिकट पर 20% की छूट की घोषणा की है। यह सुविधा दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इससे यात्रियों को टिकट बुकिंग में आसानी होगी और यात्रा खर्चों में भी बचत होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2025 पर 11:49 AM
रेलवे ने लॉन्च किया राउंड ट्रिप पैकेज, दिवाली सफर बनेगा किफायती, जानिए कैसे पाएं 20% छूट
Indian Railways: योजना के दौरान बुक किए गए टिकट को कैंसल करने पर रिफंड नहीं मिलेगा।

इस त्योहार के मौसम में रेलवे बोर्ड ने यात्रियों के लिए एक खुशखबरी दी है। दिवाली और अन्य आने वाले त्योहारों के लिए रिटर्न टिकट बुकिंग पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह कदम खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो घर लौटने और वापस आने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। त्योहारों के समय टिकट की भारी भीड़ और परेशानी को देखते हुए यह योजना बनाई गई है, ताकि यात्री आराम से और सस्ते में टिकट बुक कर सकें। इस छूट का लाभ तभी मिलेगा जब यात्री आने-जाने दोनों टिकट एक साथ बुक करेंगे और टिकट की सभी जानकारियां एक जैसी होंगी।

इससे न सिर्फ यात्रियों को आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि भीड़-भाड़ और टिकट बुकिंग में होने वाली मुश्किलों से भी राहत मिलेगी। यह योजना 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच यात्रा के लिए लागू रहेगी।

20% छूट पाने के लिए क्या करें?

रेलवे बोर्ड के मुताबिक, इस छूट का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को राउंड ट्रिप यानी आने-जाने दोनों टिकट एक साथ बुक करने होंगे। दोनों टिकटों में यात्री की जानकारी समान होनी जरूरी है। इसके अलावा, आने और जाने वाली ट्रेन एक ही क्लास की होनी चाहिए और स्टेशन जोड़ी (Origin-Destination Pair) भी एक ही होनी चाहिए। ध्यान दें कि ये छूट फ्लेक्सी फेयर वाली ट्रेनों पर लागू नहीं होगी, लेकिन इसके अलावा सभी श्रेणियों और खासकर ऑन डिमांड ट्रेनें इस छूट के दायरे में शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें