Indian Currency: पुराने नोटों का कलेक्शन बना देगा लखपति, यह है बेहद आसान तरीका

अगर आपके पास 123456 सीरीज के नोट हैं तो 5 लाख रुपये तक मिल जाएंगे

अपडेटेड Aug 17, 2021 पर 9:41 AM
Story continues below Advertisement

Indian Currency: अगर आपको नोटों या सिक्कों का कलेक्शन करने का शौक है तो फिर समझ जाइये कहीं न कहीं आपने बहुत बड़ा बिजनेस शुरू कर दिया है।

यह एक ऐसा बिजनेस है जहां रातों रात आप घर बैठे लखपति बन सकते हैं। आपको इसमें कुछ भी नहीं करना है। 

आपको सिर्फ हमेशा पुराने नोट और सिक्कों को हमेशा एकत्र करके रखना है। इनको बेचने पर आपको मामूली रकम नहीं मिलेगी, बल्कि मोटी रकम मिलेगी। यर रकम लाखों रुपये में हो सकती है। समय-समय पर इस तरह के सिक्कों और नोटों की मांग काफी बढ़ जाती है।

कई ऐसी वेबसाइट हैं जो पुराने नोटों की नीलामी करती हैं। इन वेबसाइट में विजिट करके आप पुराने सिक्के या नोटों की नीलामी कर सकते हैं और आपको मुंह मागी रकम मिलने के पूरे आसार हैं।

Indian Currency: क्या आपकी जेब में है 786 सीरीज वाला नोट, पल भर में बना देगा लखपति, जानिए कैसे?

यह एक ऐसा तरीका है जहां आप घर बैठे आसानी से पैसा कमा सकते हैं। अगर आपके पास 1 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये, 2 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये, 500 रुपये या 2,000 रुपये की भी नोट हो सकती है। इन नोटों में एक खास सीरीज होनी चाहिए। अगर आपके पास एक खासी सीरीज है तो फिर समझ जाइये आपकी किस्मत के दरवाजे खुल गए।


जिस सीरीज के नोटों की चर्चा हम यहां पर कर रहे हैं, वह सीरीज है 123456.  अगर आपके पास ये नोट हैं तो आप लाखों रुपये कमा सकते हैं। यहां पर यह जरूरी नहीं है कि वह नोट एक रुपये का है या 2,000 रुपये का। केवल सीरीज सही होनी चाहिए।

अगर आपके पास इस सीरीज का कोई नोट है तो आप eBay वेबसाइट पर जाकर इन खास तरह के नोटों के लिए बोलियां आमंत्रित कर सकते हैं। इस बोली में कोई भी भाग ले सकता है। इसके लिए कोई नियम और शर्तें नहीं लागू की गई हैं।

Indian Currency: 25 पैसे का ये सिक्का पल भर में बना सकता है लखपति, जानिए कैसे?

किस तरह से इन नोटों को बेचें

इन नोटों की फोटो लेकर आप एक सेलर के तौर पर वेबसाइट पर रजिस्टर करके फोटो को अपलोड कर दें। जिसको इन सीरीज के नोटों को खरीदने में रुचि होगी वह आपसे सीधे संपर्क करेंगे। इसके बाद बातचीत के जरिए आप इनकी कीमत तय कर सकते हैं।

डिस्क्लेमरः यह खबर कई स्रोत से लेकर बनाई गई है। मनीकंट्रोल हिंदी इसकी किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है।)

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।