पिछले कई सालों से यह चर्चा होती थी कि विदेशी निवेशक इंडियन मार्केट में कितने पैसे लगा रहे हैं। अब अमीर भारतीय लोगों के बीच विदेश में निवेश करने का चलन बढ़ रहा है। RBI के डेटा के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में भारतीय लोगों ने 1961.1 करोड़ डॉलर विदेश में निवेश किए हैं। इससे एक साल पहले यह 1268.4 करोड़ डॉलर था।
