IndiGo Crisis से परेशान यात्रियों को मिलेगा 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर, फ्लाइट कैसिल के लिए मिलेगा मुआवजा

IndiGo Crisis: दिसंबर के पहले हफ्ते में IndiGo की फ्लाइट्स में हुए ऑपरेशनल क्राइसिस से परेशान हुए यात्रियों के लिए अब राहत की खबर है। एयरलाइन ने ऐलान किया है कि जिन यात्रियों को फ्लाइट्स कैंसिल होने से परेशानी हुई, उन्हें 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 11:46 AM
Story continues below Advertisement
IndiGo Crisis: दिसंबर के पहले हफ्ते में IndiGo की फ्लाइट्स में हुए ऑपरेशनल क्राइसिस से परेशान हुए यात्रियों के लिए अब राहत की खबर है।

IndiGo Crisis: दिसंबर के पहले हफ्ते में IndiGo की फ्लाइट्स में हुए ऑपरेशनल क्राइसिस से परेशान हुए यात्रियों के लिए अब राहत की खबर है। एयरलाइन ने ऐलान किया है कि जिन यात्रियों को फ्लाइट्स  कैंसिल होने से परेशानी हुई, उन्हें 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा। यह वाउचर शुक्रवार से जारी किया जाएगा और इसे अगले 12 महीनों के अंदर किसी भी IndiGo फ्लाइट में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके अलावा जिन यात्रियों की फ्लाइट तय समय से 24 घंटे के भीतर कैंसिल हुई थी, उन्हें 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवजा भी मिलेगा। मुआवजे की अमाउंट फ्लाइट के ब्लॉक टाइम पर निर्भर करेगी। यह पेमेंट नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA के नियमों के अनुसार किया जाएगा।

रिफंड प्रोसेस भी जारी


IndiGo का कहना है कि कैंसिल की गई ज्यादातर फ्लाइट्स के रिफंड पहले ही यात्रियों को मिल चुके हैं। जिन यात्रियों को अभी तक रिफंड नहीं मिला है, उन्हें जल्द पैसा क्रेडिट कर दिया जाएगा। ट्रैवल एजेंट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बुक किए गए टिकटों का रिफंड भी प्रोसेस में है।

यात्रियों से संपर्क करेगी IndiGo

26 दिसंबर से IndiGo की टीम उन यात्रियों से संपर्क करना शुरू करेगी, जिनका कॉन्टैक्ट डिटेल्स एयरलाइन के पास मौजूद है। जिन लोगों ने टिकट ट्रैवल एजेंट या पार्टनर प्लेटफॉर्म से बुक किए थे, उनके लिए IndiGo संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर डिटेल्स जुटा रही है। डिटेल्स मिलने के बाद यात्रियों को सीधे ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा।

अगर किसी यात्री से संपर्क नहीं हो पाता है, तो 1 जनवरी से IndiGo एक अलग वेबपेज लॉन्च करेगी, जहां यात्री अपनी फ्लाइट डिटेल्स डालकर वाउचर के लिए दावा कर सकेंगे।

क्या थी पूरी परेशानी?

2 दिसंबर से शुरू हुआ यह ऑपरेशनल संकट करीब 10 दिन तक चला। खासकर 3 से 5 दिसंबर के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्री घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे। एक हफ्ते में 2,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद जैसे शहर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। यह सब पायलटों के नए ड्यूटी नियमों को सही तरीके से लागू न कर पाने की वजह से हुआ।

सरकार की सख्ती

मामले की गंभीरता को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने IndiGo के विंटर शेड्यूल में 10% की कटौती की और टिकट की कीमतों पर कैप लगाया। DGCA ने IndiGo के CEO को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया है और एक हाई-लेवल कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है।

Silver Price Today: चांदी में जारी है लगातार तेजी, जानिये शुक्रवार 26 दिसंबर का सिल्वर रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।