IndiGo Crisis: दिसंबर के पहले हफ्ते में IndiGo की फ्लाइट्स में हुए ऑपरेशनल क्राइसिस से परेशान हुए यात्रियों के लिए अब राहत की खबर है। एयरलाइन ने ऐलान किया है कि जिन यात्रियों को फ्लाइट्स कैंसिल होने से परेशानी हुई, उन्हें 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा। यह वाउचर शुक्रवार से जारी किया जाएगा और इसे अगले 12 महीनों के अंदर किसी भी IndiGo फ्लाइट में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
