अब ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस लेना आसान होगा। इसके लिए किसी कंपनी का कर्मचारी होना जरूरी नहीं होगा। अब ग्रुप या सोसायटी बनाकर बीमा लिया जा सकेगा। इसके लिए IRDA ने ड्राफ्ट प्रस्ताव जारी किया है। जिसके तहत ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस में बड़े बदलाव होंगे। कोरोना के बाद बड़े नीतिगत बदलाव की तैयारी है। IRDAI ने बदलाव का ड्राफ्ट जारी कर सुझाव मांगे हैं।
