LIC Cancer Cover Plan: आज के इस दौर में हेल्थ इंश्योरेंस होना बेहद जरूरी है। कब, कौनसी बीमारी आ जाए, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वैसे भी बीमारियों में काफी पैसा खर्च होता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज कराने में लोगों के घर तक बिक जाते हैं। बहुत से लोगों की जिंदगी भर की पूरी कमाई चली जाती है। ऐसे में कैंसर के लिए LIC का कैंसर कवर प्लान (Cancer Cover Plan) बड़ी राहत दे सकता है। इस पॉलिसी की खास बात है कि यह कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है।
LIC का कैंसर कवर प्लान रेगुलर प्रीमियम प्लान है। ज्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली कंपनियां कैसर गंभीर बीमारियों के इलाज का कवर देती हैं। ऐसे में LIC की कैंसर कवर पॉलिसी ले सकते हैं। इस पॉलिसी में इलाज का 100 फीसदी कवर मिलता है।
LIC कैंसर कवर पॉलिसी से करें कमाई
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का कैंसर कवर प्लान रेगुलर प्रीमियम प्लान है। इसके तहत बीमा की किश्त सालाना या छमाही तौर पर अदा करना होता है। इसमें कवर का एक फीसदी हर महीने यूजर्स को दिया जाता है। अगर कैंसर कवर 30 लाख रुपये का है तो हर महीने 10 साल तक 30,000 रुपये मिलेंगे। वहीं अगर इलाज के दौरान कैंसर मरीज की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को यह मंथली इनकम मिलती रहती है। अगर कैंसर छोटा है तो कवर का 25 फीसदी हिस्सा मिलता है। 30 लाख रुपये का कवर होने पर मरीज को 7.50 लाख रुपये इलाज के लिए मिलते हैं। वहीं अगर कैंसर खतरनाक स्टेज पर पहुंच गया है तो लाज के लिए बांकी पैसे मिल जाते हैं।
महीने के 250 रुपये खर्च करने पर मिल जाएगी पॉलिसी
अगर आप सालाना 3000 रुपये भरते हैं तो 25000 रुपये का कैंसर कवर प्लान मिल जाता है। यानी हर महीने सिर्फ 250 रुपये भरना होगा। LIC की कैंसर कवर पॉलिसी में डायग्नोसिस से लेकर इलाज तक और मंथिली इनकम तक कवर मिलता है। इसके लिए कैंसर की डायग्नोसिस रिपोर्ट को LIC के ऑफिस में जमा करना होता है।