LIC Dhan Rekha Policy: एलआईसी ने लॉन्च की नई बीमा पॉलिसी Dhan Rekha, जानें इसे फायदे

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने धन रेखा नामक एक नई सेविंग इंश्योरेंस पॉलिसी शुरू की है

अपडेटेड Dec 15, 2021 पर 6:16 PM
Story continues below Advertisement
LIC Dhan Rekha Policy: एलआईसी ने पेश की नई बीमा पॉलिसी Dhan Rekha

LIC Dhan Rekha Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने धन रेखा नामक एक नई सेविंग इंश्योरेंस पॉलिसी शुरू की है। LIC के अनुसार यह एक गैर-लिंक्ड पर्सनल सेविंग लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। LIC देश की उन बीमा कंपनियों में से एक है जिसमें बिना किसी जोखिम के पैसा लगा सकते हैं। यहां पैसा लगाना सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। आइए जानते हैं धन रेखा पॉलिसी के बारे में...

धन रेखा बीमा पॉलिसी (LIC Dhan Rekha Policy)

LIC ने बताया है कि बीमा पॉलिसी धन रेखा (LIC Dhan Rekha Policy) में तय हिस्सा नियमित अंतराल पर प्रॉफिट के तौर पर मिलते हैं। ये हैं इस स्कीम के फायदे।


पॉलिसी के फायदे

इस पॉलिसी में मैच्योर होने पर पॉलिसीधारक को मिल चुकी राशि को काटे बिना पूरी राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत न्यूनतम दो लाख रुपये निवेश किया जा सकता है। इसमें निवेश करन के लिए अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। इसमें 90 दिनों के बच्चे से लेकर आठ साल तक के बच्चे के नाम निवेश किया जा सकता है। इसमें अधिकतम सीमा 35 से 55 साल तक है।

जानें इस प्लान के बारे में..

- कंपनी ने इस पॉलिसी को 3 अलग-अलग टर्म के साथ शुरू किया है।

- इसमें 20 साल, 30 साल और 40 साल ये तीन टर्म प्लान है।

- आप इसमें से किसी भी एक टर्म को ले सकते हैं।

- आपको प्रीमियम का पैसा अपने टर्म के समय देना होगा।

- अगर आप 20 साल वाली टर्म को चुनते हैं तो आपको 10 साल तक प्रीमियम देना होगा।

- अगर आप 30 साल वाली टर्म क चुनाव करते हैं तो आपको आधे साल यानी15 साल तक प्रीमियम देना होगा।

- अगर आप 40 साल वाले टर्म को सलेक्ट करते हैं तो आपको 20 साल तक प्रीमियम देना होगा।

- इसके अलावा आप सिंगल प्रीमियम के जरिये भी पेमेंट कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।