LIC Dhan Rekha Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने धन रेखा नामक एक नई सेविंग इंश्योरेंस पॉलिसी शुरू की है। LIC के अनुसार यह एक गैर-लिंक्ड पर्सनल सेविंग लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। LIC देश की उन बीमा कंपनियों में से एक है जिसमें बिना किसी जोखिम के पैसा लगा सकते हैं। यहां पैसा लगाना सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। आइए जानते हैं धन रेखा पॉलिसी के बारे में...
