LIC Jeevan Anand Policy: अगर आप एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी (Jeevan Anand Policy) में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको इसके फायदे बता रहे हैं। इस पॉलिसी में मैच्योरिटी बेनिफिट मिलता है और नॉमिनी की मृत्यु होने पर भी लाभ मिलता है, ऐसे में एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस पॉलिसी में प्रीमियम टर्म और पॉलिसी टर्म एक समान है। यानी जितने समय की आपकी पॉलिसी है उतने समय का प्रीमियम का पेमेंट कर सकते हैं। पॉलिसी में महीने में करीब 1400 रुपये जमा करने पर आपको 25 लाख रुपये मिलेंगे।
