LIC Jeevan Labh Policy: बीमा खरीदने की जब भी बात आती है, तो करोड़ों भारतीयों की सबसे पहली पसंद भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) होता है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि LIC अपनी पॉलिसीज को आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाती है। इस सरकार बीमा कंपनी के सभी उम्र और सभी वर्ग के लोगों की जरूरतों के हिसाब से पॉलिसीज है। इसके अलावा LIC पॉलिसी के जरिए लोग निवेश करना इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि यह एक सरकारी बीमा कंपनी है। ऐसे में इसमें किए गए निवेश पर किसी तरह का जोखिम नहीं रहता है। एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी (LIC Jeevan Labh Policy) ऐसी ही एक पॉलिसी है, जो निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्या है LIC जीवन लाभ पॉलिसी?
LIC का जीवन लाभ योजना एक सीमित समय तक प्रीमियम भुगतान, शेयर बाजार से नॉन-लिंक्ड वाली एक एंडोमेंट बीमा प्लान है, जो बीमाधारक को सुरक्षा के साथ बचत भी ऑफर करती है। अगर प्लान के मैच्योर होने से पहले बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो यह योजना परिलार को वित्तीय सहायता मुहैया कराती है। वहीं मैच्योरिटी तक बीमाधारक के जीवित रहने पर वह उसे एक एकमुश्त राशि देती है। इसके अलावा यह बीमाधारक को जरूरत पड़ने पर लोन फैसिलिटी भी ऑफर करती है।
LIC जीवन लाभ पॉलिसी के तहत न्यूनतम बीमा राशि 2 लाख रुपये की ली जा सकती है। वहीं अधिकतम राशि को लेकर कोई सीमा नहीं है। बीमाधारक 10, 13 और 16 साल की अवधि तक प्रीमियम दे सकता है और प्रीमियम अवधि के आधार पर 16 से 25 साल के बाद मैच्योरिटी राशि पा सकता है। LIC जीवन लाभ पॉलिसी को लेने की न्यूनतम उम्र 8 साल और अधिकतम उम्र 59 साल है। 59 साल की उम्र वाले व्यक्ति 16 साल की मैच्योरिटी टर्म के लिए बीमा ले सकते हैं, इसका मतलब है कि LIC जीवन लाभ योजना के मैच्योर होते समय बीमाधारक की उम्र 75 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
LIC जीवन लाभ योजना के फायदे
इस योजना के कई फायदे है। अगर प्लान के मैच्योर होने की अवधि तक बीमाधारक जीवित है, तो उसे पूरी बीमा राशि के साथ रिवर्सिनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस का एकमुश्त भुगतान किया जाता है। वहीं अगर बीमाधारक की योजना मैच्योर होने से पहले मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को बीमा के लिए स्वीकृत राशि का करीब 7 गुना रकम मिलता है।
अगर आपकी उम्र 25 साल है और आप एलआईसी जीवन बीमा लाभ पॉलिसी को 25 साल के मैच्योरिटी पीरियड के लिए खरीदते हैं, तो मैच्योरिटी पर आप 54.50 लाख रुपये पाने के हकदार होंगे। इसके लिए आपको बेसिक बीमा राशि के लिए 20 लाख रुपये चुनना होगा और करीब 92,400 रुपये का सालाना प्रीमियम देना होगा। यह रोजाना करीब 253 रुपये आएगा। 25 सालों के बाद बीमा की कुल मैच्योर राशि 54.50 राशि होगी। इस तरह आप रोजाना छोटी सी बचत कर LIC जीवन लाभ पॉलिसी के तहत लंबा सफर तय कर सकते हैं।