LIC ने शुरू किया स्पेशल कैंपेन, 21 अक्टूबर तक दोबारा चालू कराई जा सकती है लैप्स्ड पॉलिसी

इस कंपेन के तहत सभी नॉन-यूलिप पॉलिसी को एक्टिव कराया जा सकता है। इस दौरान लेट फीस में काफी रियायत भी दी जा रही है

अपडेटेड Aug 17, 2022 पर 11:46 AM
Story continues below Advertisement
LIC के इस कंपेन का मकसद ऐसे पॉलिसीहोल्डर्स को राहत देना है, जो किसी मजबूरी की वजह से प्रीमियम नहीं जमा कर पाए थे। इस वजह से उनकी पॉलिसी लैप्स्ड हो गई थी।

LIC के ऐसे पॉलिसीहोल्डर्स के लिए अच्छी खबर है, जिनकी पॉलिसी लैप्स कर गई है। एलआईसी ने लैप्स्ड पॉलिसीज को फिर से चालू कराने के लिए स्पेशन कैंपेन शुरू किया है। 17 अगस्त से 21 अक्टूबर के बीच लैप्स हो चुकी पॉलिसी को फिर से एक्टिव कराया जा सकता है। इस कैंपेन के तहत सभी नॉन-यूलिप पॉलिसी को एक्टिव कराया जा सकता है। इस दौरान लेट फीस में काफी रियायत भी दी जा रही है।

LIC के इस कैंपेन का मकसद ऐसे पॉलिसीहोल्डर्स को राहत देना है, जो किसी मजबूरी की वजह से प्रीमियम नहीं जमा कर पाए थे। इस वजह से उनकी पॉलिसी लैप्स्ड हो गई थी। इस बारे में देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी ने ट्वीट किया है। इसमें कहा गया है कि एलआईसी पॉलिसीहोल्डर्स को अपनी लैप्स्ड पॉलिसी फिर से चालू कराने के लिए खास मौका दे रही है।

एलआईसी ने यह स्पष्ट किया है कि इस कंपेन की अवधि के दौरान ULIP को छोड़ दूसरी सभी पॉलिसी दोबारा चालू कराई जा सकती हैं। शर्त यह है कि बकाया पहला प्रीमियम की तारीख पांच साल से ज्यादा पहले की नहीं होनी चाहिए। कंपनी ने यह भी कहा है कि माइक्रो इंश्योरेंस पॉलिसीज को दोबारा चालू कराने पर लेट फीस में 100 फीसदी छूट मिलेगी। कम रकम की पॉलिसीज माइक्रो इंश्योरेंस के तहत आती हैं।


यह भी पढ़ें : Business Idea: एक कमरे में सिर्फ 5,000 रुपये लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

एक लाख रुपये तक के बकाया प्रीमियम पर लेट फीस पर 25 फीसदी रियायत मिलेगी। अधिकतम रियायत 2,500 रुपये होगी। एक से 3 लाख रुपये तक के बकाया प्रीमियम पर अधिकतम रियायत 3000 रुपये होगी। तीन लाख रुपये से ज्यादा के बकाया प्रीमियम पर रियायत 30 फीसदी होगी। अधिकतम रियायत 3,500 रुपये होगी।

एलआईसी के शेयर का प्राइस 17 अगस्त (बुधवार) को 11:25 बजे 0.44 फीसदी चढ़कर 700.90 रुपये था। कंपनी ने इस साल मई में आईपीओ पेश किया था। उसने इनेवस्टर्स को प्रति शेयर 949 रुपये की दर से शेयर एलॉट किए थे। लेकिन, शेयरों की लिस्टिंग काफी कमजोर हुई थी। उसके बाद भी इस शेयर में गिरावट जारी रही। पिछले कुछ दिनों से इसमें मजबूती दिख रही है।

जून तिमाही में एलआईसी की नेट इनकम कई गुना बढ़कर 682.9 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में नेट इनकम सिर्फ 2.94 करोड़ रुपये थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।