Get App

LIC Saral Pension Plan: 3 लाख रुपये निवेश और मिलने लगेगी 14,760 रुपये पेंशन, चेक करें इलिजिबिलिटी

एलआईसी की वेबसाइट के अनुसार एलआईसी सरल जीवन प्लान भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 28, 2022 पर 5:57 PM
LIC Saral Pension Plan: 3 लाख रुपये निवेश और मिलने लगेगी 14,760 रुपये पेंशन, चेक करें इलिजिबिलिटी
एलआईसी ने कहा है कि इस योजना को एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in के माध्यम से ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है

LIC Saral Jeevan Plan : अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपको रिटायरमेंट के बाद के खर्च की चिंता है तो एलआईसी की एक पॉलिसी आपकी चिंता दूर कर सकती है। हम एलआईसी के एक ने पेंशन प्लान की बात कर रहे हैं, जिसका नाम है जीवन सरल प्लान (LIC Jeevan Saral)। इसमें इनवेस्टर्स के पास प्रीमियम की धनराशि चुनने का विकल्प है। इस प्लान में इनवेस्टर्स 40 वर्ष से 80 वर्ष की उम्र तक निवेश कर सकते हैं।

एलआईसी की वेबसाइट के अनुसार एलआईसी सरल जीवन प्लान भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें निवेशक को एक बार में पैसा जमा करना होता है।

ऑनलाइन भी मिलेगी पॉलिसी

एलआईसी ने कहा है कि इस योजना को एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in के माध्यम से ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। इसमें पॉलिसी होल्डर मंथली, छमाही, तिमाही और सालाना का विकल्प चुन सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें