Get App

जीवन बीमा भी और गारंटीड रिटर्न भी, जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

यह Max Life Insurance की नई पॉलिसी है। इसे मैक्स लाइफ के साथ पॉलिसीबाजार की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। न्यूनतम 3000 रुपये के मासिक प्रीमियम के साथ यह पॉलिसी 6.1 फीसदी रिटर्न के साथ लाइफ कवर ऑफर करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2022 पर 7:58 PM
जीवन बीमा भी और गारंटीड रिटर्न भी, जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा
इस पॉलिसी में मंथली या एनुअली इनवेस्ट किया जा सकता है।

क्या आप ऐसा इंश्योरेंस प्रोडक्ट चाहते हैं जिसमें लाइफ कवर के साथ रिटर्न की गांरटी हो? अगर हां तो आप Max Life Insurance Company के Max Life Smart Fixed Return Digital Plan के बारे में सोच सकते हैं। आइए इस पॉलिसी की डिटेल जानते हैं।

Max Life Smart Fixed-return Digital Plan एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल लाइफ इंश्योरेंस सेविंग्स प्लान है। इस पॉलिसी की न्यूनतम अवधि पांच साल है। इस पॉलिसी में हर महीने न्यूनतम 3,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। कंपनी ने इस पॉलिसी की बिक्री के लिए पॉलिसीबाजार डॉट कॉम से समझौता किया है।

यह भी पढ़ें : क्या इंडिया और चीन के रूस से ज्यादा ऑयल खरीदने से क्रूड में आई नरमी?

यह Max Life Insurance की नई पॉलिसी है। इसे मैक्स लाइफ के साथ पॉलिसीबाजार की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। न्यूनतम 3000 रुपये के मासिक प्रीमियम के साथ यह पॉलिसी 6.1 फीसदी रिटर्न के साथ लाइफ कवर ऑफर करती है। 6.14 की दर से मिलने वाला रिटर्न टैक्स-फ्री होगा। कंपनी का दावा है कि इनवेस्टर्स अपने शॉर्ट टर्म फाइनेंशियल गोल के लिए इस पॉलिसी में इनवेस्ट कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें