Get App

इस बीमा कंपनी ने दिया 1,420 करोड़ रुपये का बोनस, कहीं आपने भी तो नहीं ली इसकी पॉलिसी

इसके साथ ही मैक्स लाइफ ने अपनी स्थापना के बाद पहली बार 1,000 करोड़ रुपये के बोनस के आंकड़े को पार कर लिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2022 पर 9:40 AM
इस बीमा कंपनी ने दिया 1,420 करोड़ रुपये का बोनस, कहीं आपने भी तो नहीं ली इसकी पॉलिसी
मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पार्टिसिपेटिंग बोनस का ऐलान किया है

Max Life Insurance Company Pays Annual Bonus : मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने सोमवार, 25 जुलाई को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 1,420 करोड़ रुपये के पार्टिसिपेटिंग बोनस का ऐलान किया। यह इलिजिबल पॉलिसीहोल्डर्स को दिया जाने वाला अभी तक सबसे ज्यादा बोनस है।

बीमा कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, इसके साथ ही मैक्स लाइफ ने अपनी स्थापना के बाद पहली बार 1,000 करोड़ रुपये के बोनस के आंकड़े को पार कर लिया है। बीमा कंपनी का सालाना बोनस 11 फीसदी के 5 साल के कम्पाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ा है।

क्या होता है बोनस

कंपनी को पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीहोल्डर्स फंड्स से हुए प्रॉफिट के एक शेयर को बोनस कहा जाता है, जो उनके गारंटीशुदा मैच्योरिटी बेनिफिट्स से जुड़ा होता है। इस प्रकार, मैक्स लाइफ ने लगातार 20वें सालाना बोनस का ऐलान किया है, जो पिछले वित्त वर्ष से 9.05 फीसदी ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें