हर महीने सिर्फ 1 रुपये खर्च करें तो मिल सकता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, ऐसे उठाएं फायदा

सरकार की एक योजना के तहत सालाना 12 रुपये खर्च करके 2 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस करा सकते हैं

अपडेटेड Apr 29, 2022 पर 7:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में एक साल के प्रीमियम के लिए 12 रुपये खर्च करना होगा

आज हर व्यक्ति के लिए इंश्योरेंस जरूरी हो गया है। खासकर अगर आप परिवार में कमाने वाले इकलौते व्यक्ति हैं तो बीमा आपके लिए अनिवार्य  है। इसकी वजह यह है कि किसी अनहोनी की स्थिति में यह आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराता है। उन्हें पैसों के लिए दूसरों के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता है। सरकार ने कम इनकम वाले लोगों के लिए बीमा की कई स्कीमें शुरू की हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PM Suraksha Bima Yojana) एक ऐसी ही एक स्कीम है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

PM Suraksha Bima Yojana की खासियत यह है कि यह बहुत सस्ता है। हर महीने सिर्फ एक रुपये खर्च करने पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इस तरह इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको साल में सिर्फ 12 रुपये का प्रीमियम देना होता है। इंश्योरेंस कराने वाले व्यक्ति की मौत हो जाने पर नॉमिनी को 2 लाख रुपये मिलते हैं। अगर बीमा कराने वाला व्यक्ति एक्सिडेंट का शिकार हो जाता है तो उसे एक लाख रुपये मिलते हैं।

कौन खरीद सकते हैं इंश्योरेंस पॉलिसी


कोई व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 70 साल के बीच है, वह पीएम सुरक्षा बीमा योजना का फायदा उठा सकता है। इसके लिए बैंक में आपका अकाउंट होना जरूरी है। पॉलिसी 1 जून से लेकर अगले साल 31 मई तक वैलिड होगी। हर साल इसे रिन्यू कराया जा सकता है। यह एक टर्म प्लान है, इसलिए व्यक्ति जो प्रीमियम चुकाता है वह वापस नहीं मिलता है।

PM Kisan Yojana: क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना के 6 हजार रुपये? जानिए नियम

कैसे करें क्लेम

अगर पॉलिसीहोल्डर का एक्सिडेंट हो जाता है तो 30 दिन के अंदर इसका क्लेम करना होगा। क्लेम सेटल होने में मैक्सिमम 60 दिन का समय लगता है। इस पॉलिसी का प्रीमियम आपके बैंक अकाउंट से अपने आप कट जाता है। इसलिए आपके बैंक अकाउंट में बैलेंस होना जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।