आज हर व्यक्ति के लिए इंश्योरेंस जरूरी हो गया है। खासकर अगर आप परिवार में कमाने वाले इकलौते व्यक्ति हैं तो बीमा आपके लिए अनिवार्य है। इसकी वजह यह है कि किसी अनहोनी की स्थिति में यह आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराता है। उन्हें पैसों के लिए दूसरों के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता है। सरकार ने कम इनकम वाले लोगों के लिए बीमा की कई स्कीमें शुरू की हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PM Suraksha Bima Yojana) एक ऐसी ही एक स्कीम है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
