PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: आम आदमी को बेहद कम प्रीमियम में इंश्योरेंस कवर मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इसी के तहत केंद्र सरकार ने साल 2015 में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) की शुरुआत की थी। पहले इस योजना में प्रीमियम 330 रुपये था। जिसे अब बढ़ाकर 436 रुपये कर दिया गया है। इस योजना में लाभार्थी की किसी भी प्रकार से मौत पर नॉमिनी या परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं।
