सीनियर सिटीजंस को रिटायरमेंट के बाद अच्छे रिटर्न वाली सेविंग्स स्कीम की तलाश रहती है। उनके लिए सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (एससीएसएस) निवेश का अच्छा विकल्प है। इसका इंटरेस्ट रेट सालाना 8.2 फीसदी है। इसका हर तिमाही कंपाउंडेंड पेमेंट होता है। इस स्कीम में निवेश कर हर महीने 20,000 रुपये की रेगुलेर इनकम हासिल की जा सकती है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग रिटायरमेंट (Retirement) के बाद अपना पैसा ऐसी जगह लगाना चाहते हैं जहां उन्हें अच्छे रिटर्न के साथ पैसे की सुरक्षा हो तो वे एससीएसएस (SCSS) में लगा सकते हैं। दरअसल, सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme) ऐसी स्कीम है जिसे खास तौर पर 60 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए तैयार किया गया है। ऐसे लोग जिन्हें समय से पहले रिटायरमें यानी वीआरएस लिया है वे भी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। उनकी उम्र 55 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
ज्वाइंट अकाउंट ओपन किया जा सकता है
डिफेंस सर्विसेज से रिटायर करने वाले लोग भी इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। खास स्थितियों में उन्हें 50 साल की उम्र पूरी होने पर इस स्कीम में अकाउंट ओपन करने की इजाजत है। किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में एससीएसएस का अकाउंट ओपन किया जा सकता है। इस अकाउंट में मिनिमम डिपॉजिट 1,000 रुपये और मैक्सिमम डिपॉजिट 30 लाख रुपये है। पति या पत्नी के नाम से ज्वाइंट अकाउंट ओपन किया जा सकता है। लेकिन, डिपॉजिट करने की इजाजत सिर्फ प्राइमरी अकाउंट होल्डर को है।
यह भी पढ़ें: ITR Filing Last Date: क्या आप 31 जुलाई के बाद इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं?
ऐसे हो सकती है मंथली 20,000 रुपये की इनकम
मान लीजिए कोई व्यक्ति एससीएसएस में 30 लाख रुपये डिपॉजिट करता है। 8.2 फीसदी का मौजूदा इंटरेस्ट रेट हर तिमाही कंपाउंडेड आधार पर मिलता है। इस तरह साल में करीब 2.64 लाख रुपये बतौर इंटरेस्ट मिलते हैं। इस इनकम को 12 से विभाजित करने पर 20,500 रुपये आता है। इसका मतलब है कि हर महीने व्यक्ति यह अमाउंट हासिल कर सकता है। एससीएसएस में निवेश करने पर सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये डिडक्शन मिलता है। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। मैच्योरिटी पर इसे अतिरिक्त 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।