Get App

कल से बदलने वाले हैं ये 7 नियम, जानें इन नियमों का आप पर क्या पडे़गा असर

New Rules from August 1: देश में हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव आते हैं या नए नियम लागू होते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2021 पर 1:54 PM
 कल से बदलने वाले हैं ये 7 नियम, जानें इन नियमों का आप पर क्या पडे़गा असर

New Rules from August 1: देश में हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव आते हैं या नए नियम लागू होते हैं। कल यानी 1 अगस्त से 5 नए नियम लागू होने वाले हैं। इनमें से कुछ नियमों से आपको फायदा होगा और कुछ आपकी जेब पर भारी पड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..

1- छुट्टी के दिन भी बैंक खाते में आएगी सैलेरी

1 अगस्त 2021 से रविवार या कोई दूसरा बैंक हॉलिडे होने पर भी आपकी सैलरी, पेंशन, डिविडेंड और इंटरेस्ट का पैसा बैंक खाते में आ जाएगा। अब आपकी सैलरी छुट्टी के दिन नहीं रुकेगी। महीने की 31 या पहली तारीख रविवार के दिन होती है तो भी सैलरी आपके खाते में आ जाएगी। अब वर्किंग डे का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐलान किया है कि नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (National Automated Clearing House- NACH) सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगा। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित NACH के माध्यम से बल्क पेमेंट जैसे सैलरी, पेंशन, ब्याज, डिविडेंड आदि का भुगतान होता है। 1 अगस्त से NACH की सुविधा 7 दॉन 24 घंटे मिलने से कंपनियां सैलरी कभी भी ट्रांसफर कर सकेंगी।

2- 1 अगस्त से घर आएंगी बैंकिंग सुविधाएं

1 अगस्त 2021 से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) अपने ग्राहकों को डोरस्टेप बैंकिंग के लिए चार्ज लेना लागू करने वाला है। अभी IPPB डोरस्टेप बैंकिंग के लिए कोई चार्ज नहीं लेता है लेकिन 1 अगस्त से बैंक हर ग्राहक से डोरस्टेप बैंकिंग के मामले में कुछ सर्विस पर 20 रुपये और GST लेने वाला है। IPPB

- IPPB अकाउंट में में फंड ट्रान्सफर पर 20 रुपये प्लस जीएसटी लेने वाला है।

- दूसरे बैंक खातों में फंड ट्रान्सफर पर 20 रुपये प्लस जीएसटी लगेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें