Get App

Atal Pension Yojana: 60 के बाद होगा आराम, इस सरकारी योजना में सालाना 60000 रुपये मिलेगी पेंशन

Atal Pension Yojna: अटल पेंशन योजना के जरिए बुढ़ापे में हर महीने अधिकतम 5000 रुपये और न्यूनतम 1,000 रुपये की पेंशन हासिल कर सकते हैं। अब तक इस योजना से 4 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2022 पर 12:05 AM
Atal Pension Yojana: 60 के बाद होगा आराम, इस सरकारी योजना में सालाना 60000 रुपये मिलेगी पेंशन
अगर आपकी उम्र 40 साल से कम है तो सरकारी पेंशन स्कीम अटल पेंशन योजना (APY) का लाभ उठा सकते हैं।

Atal Pension Yojna: अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आप इस सरकारी पेंशन स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। बुढ़ापे में पेंशन सबसे बड़ा सहारा होता है। आप हर महीने एक छोटी-सी राशि जमाकर बुढ़ापे में 1000 रुपये से 5000 रुपये तक मासिक पेंशन का लाभ ले सकते हैं। केंद्र सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम अटल पेंशन योजना (APY) कम समय में ही बहुत लोकप्रिय हो गई है।

अटल पेंशन योजना में 18 साल से 40 साल की उम्र का कोई भी भरतीय नागरिक हिस्सा ले सकता है। इस योजना में कम से कम 20 साल मंथली पैसे जमा करना जरूरी है। हर महीने कितना योगदान करना है, यह आपकी उम्र पर निर्भर करता है।

4 करोड़ से ज्यादा लोग योजना से जुड़े

बुढ़ापे में पेंशन की चिंता से छुटकारा दिलाने के लिए केंद सरकार ने ने साल 2015-16 में अटल पेंशन योजना लॉन्च की थी। इस योजना का लाभ खास तौर से उन लोगों के लिए है जो किसी भी तरह का सरकारी पेंशन का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। अटल पेंशन योजना (APY) देश में लोकप्रिय हो गई है। वित्त वर्ष 2022 तक इस योजना से 4 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। इनमें से 99 लाख सिर्फ वित्त वर्ष 2022 में जुड़े हैं। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 के अंत तक पेंशन योजना के 4.01 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे। इसमें 44 फीसदी महिलाएं हैं। आंकड़ों के मुताबिक करीब 45 फीसदी APY सब्सक्राइबर्स 18-25 साल के हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें