Bajaj Finance की एफडी में मिलता है कई बैंको से ज्यादा इंट्रेस्ट रेट, जानें ब्याज से लेकर मेच्योरिटी तक की सारी डिटेल

Bajaj Finance FD offers: बैंक एफडी में मिलने वाला ब्याज काफी कम होता है लेकिन बजाज फाइनेंस ऑनलाइन एफडी की सुविधा लेकर आया है जिसमें ब्याज की दर दूसरी सवाधि योजनाओं के मुकाबले ज्यादा है। इनवेस्टमेंट संबंधित जोखिमों की वजह से कई सारे लोगों के लिए बैंक एफडी निवेश का सबसे पसंदीदा जरिया बना हुई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि बैंक एफडी में पैसा लगाने पर किसी तरह का कोई जोखिम नहीं होता है

अपडेटेड Feb 06, 2023 पर 6:02 PM
Story continues below Advertisement
Bajaj Finance की एफडी में मिलता है कई बैंको से ज्यादा इंट्रेस्ट रेट, जानें ब्याज से लेकर मेच्योरिटी तक की सारी डिटेल

आज के समय में अपने पैसों की सेविंग और इनवेस्टमेंट हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। पैसों की सेविंग और इनवेस्टमेंट के जरिए ही पैसे को और ज्यादा पैसों में बदला जा सकता है। हालांकि इनवेस्टमेंट संबंधित जोखिमों की वजह से कई सारे लोगों के लिए बैंक एफडी निवेश का सबसे पसंदीदा जरिया बना हुई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि बैंक एफडी में पैसा लगाने पर किसी तरह का कोई जोखिम नहीं होता है। हालांकि बैंक एफडी में मिलने वाला ब्याज काफी कम होता है लेकिन बजाज फाइनेंस ऑनलाइन एफडी की सुविधा लेकर आया है जिसमें ब्याज की दर दूसरी सवाधि योजनाओं के मुकाबले ज्यादा है।

बजाज फाइनेंस दे रहा इतने फीसदी का ब्याज

बजाज फाइनेंस निवेशकों को उनकी जमा की रकम पर 8.10 फीसदी की दर से फिक्स रिटर्न का फायदा दे रहा है। यह सालाना एफडी योजना में हाइएस्ट रिटर्न रेट है। अगर 60 साल की उम्र सीमा वाले वरिष्ठ नागरिक इसमें 5 लाख रुपये तक का निवेश करता है तो उसे 60 महीने की अवधि पर 7.85 फीसदी के सालाना ब्याज दर पर मैच्योरिटी पीरियड पर 7,29,576 रुपये मिलेंगे। यानी पांच सालों में आपको ब्याज के तौर पर 2,29,576 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। वहीं 44 महीनों की अवधि तक इसमें निवेश करने पर आपको मेच्योरिटी पीरियड पर 6,65,269 रुपये मिलेंगे।

EPF से रकम निकालने और लीव इनकैशमेंट पर टैक्स के नियम बदले, जानिए आप पर क्या असर होगा


60 साल से कम उम्र वालों को मिलेगा इतना रिटर्न

वहीं अगर 60 साल से कम उम्र के नागरिकों की बात करें तो 60 महीनों की अवधि के लिए निवेश करने पर आपको 7.6 फीसदी के ब्याज के हिसाब से मेच्योरिटी पीरियड पर 7,21,160 रुपये प्राप्त होंगे। यानी पांच सालों की अवधि में आपको 2,21,160 रुपये का ब्याज मिलेगा। वहीं 44 महीनों की अवधि पर मेच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर आपको 6,59,645 रुपये मिलेंगे।

फ्लेक्सिबल टेन्योर

बजाज फाइनेंस की एफडी योजना में आपको फ्लेक्सिबल टेन्योर का फायदा भी मिलता है। अगर आप लंबी अवधि के लिए इसकी एफडी में इनवेस्ट करते हैं तो आपको ब्याज का फायदा भी लंबी अवधि के लिए मिलेगा। इस एफडी योजना में आपको 12 से 60 महीने का फ्लेक्सिबल टेन्योर मिलता है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की एफडी योजना में एक स्पेशल टेन्योर भी है जिसमें हाई एफडी इंट्रेस्ट रेट का फायदा मिलता है।

मिलता है लोन और एंड टू एंड इनवेस्टमेंट का फायदा

बजाजा फाइनेंस की एफडी योजना में ग्राहकों को ऑनलाइन एंड टू एंड इनवेस्टमेंट सुविधा का फायदा भी मिलता है। यानी आप नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए भी इसमें निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी इस एफडी पर ऑनलाइन लोन का फायदा भी उठा सकते हैं। आप अपनी इनवेंस्टमेंट का 75 फीसदी हिस्सा लोन के तौर पर प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।