फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) की जल्द ही म्युचुअल फंड में एंट्री होने वाली है। बजाज फिनसर्व को इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की अंतिम मंजूरी मिल गई है। बजाज फिनसर्व MF का मकसद निवेशकों के लिए एक ऐसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी तैयार करना है जहां की प्रक्रिया टेक्नोलॉजी की मदद से आसान हो और इसके साथ ही अलग-अलग जगहों पर निवेशक इस सर्विस का फायदा उठा सकें।
