Fixed Deposit: सावधि जमा योजनाएं (Fixed Deposit schemes) भारतीय निवेशकों के लिए निवेश का सबसे पसंदीदा विकल्प रही हैं। इक्विटी और अन्य निवेश साधनों की तुलना में FD एक स्थिर और गारंटीड रिटर्न देती है। इसके अलावा टैक्स सेविंग FD योजनाओं के साथ निवेशकों के पास कुछ अतिरिक्त कैश बचाने का मौका भी मिलता है। टैक्स सेविंग FD ऑप्शन इनकम टैक्स एक्ट 1961 की धारा 80C के तहत टैक्स बेनिफिट के लिए पाने की हकदार होती हैं। टैक्स सेविंग FD में निवेश के साथ आप हर एक साल 1.50 लाख रुपये की टैक्स कटौती के लिए भी क्लेम कर सकते हैं। इन एफडी में 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है। उस पर मिले ब्याज पर टैक्स ब्रैकेट के अनुसार टैक्स लगाया जाता है।
