Bitcoin : बिटकॉइन में तीन महीने की सबसे बड़ी उछाल दर्ज की गई है। दरअसल फाइनेंशियल मार्केट्स में एक उतार-चढ़ाव भरे सप्ताह के बाद इनवेस्टर्स ने फिर से नए सिरे से जोखिम उठाने के संकेत दिए हैं। मार्केट वैल्यू के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) 9.4 फीसदी की मजबूती के साथ 40,426 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई, जो 15 अक्टूबर के बाद सबसे बड़ी उछाल है। यह दो सप्ताह से ज्यादा समय से 40,000 डॉलर से नीचे बनी हुई थी। वहीं ईथर (Ether) में 11 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। सोलाना ब्लॉकचेन (Solana blockchain) की नेटिव करेंसी में लगभग 10 फीसदी की मजबूती रही, जिसमें हाल में वॉर्महोल प्रोजेक्ट हैक (Wormhole project hack) के चलते भारी गिरावट आई थी।
एमेजॉन इंक के मजबूत नतीजों से बढ़ा सपोर्ट
टॉप क्रिप्टोकरेंसीज में उछाल की एक वजह एमेजॉन इंक (Amazon.com Inc) के मजबूत नतीजे रहे, जिससे टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में इनवेस्टर्स का भरोसा बढ़ गया जो पिछले कई महीनों से डिजिटल टोकन को ट्रैक कर रहे हैं।
इसके अलावा, खबरों से पता चलता है कि कोविड-19 संक्रमणों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और बिजनेस क्लोजर्स के कारण पिछले महीने भर्तियां टाल दी थीं। वहीं, वेजेस में बढ़ोतरी के चलते फेडरल रिजर्व पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है।
इनवेस्टर्स रिस्क ऑन ट्रेड के साथ जुड़ने को ज्यादा आश्वस्त
मिलर तबाक कंपनी के चीफ मार्केट स्ट्रैटजिस्ट मैट मैले ने कहा, “वास्तव में एमेजॉन के नतीजे एएपीएल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल की राह पर हैं, जिससे इनवेस्टर्स रिस्क ऑन ट्रेड के साथ जुड़ने को ज्यादा आश्वस्त हैं।”
कंसॉलिडेट कर रही है बिटकॉइन
इंस्टीट्यूशनल क्रिप्टो प्लेटफॉर्म एफआरएनटी के चीफ एग्जीक्यूटिव और को-फाउंडर स्टीफन ऑलेटे ने कहा कि बिटकॉइन (Bitcoin) इक्विटीज की तर्ज पर 200 दिन के मूविंग एवरेज के इर्दगिर्द कंसॉलिडेट करती दिख रही है। ऑलेटे के मुताबिक, पिछले दो दिनों में, बिटकॉइन एक तरह से फेसबुक की गिरावट और फिर एमेजॉन की मजबूती से मेल खाती है।
उन्होंने कहा, टेक्निकल वजहों से आज आई तेजी के बावजूद मैं सोचता हूं कि कम से कम 40,000 डॉलर से 41,000 डॉलर से आगे एक निर्णायक ब्रेकआउट तक हम कुछ नहीं कह सकते हैं।