Cryptocurrency prices: क्रिप्टोकरेंसी में आज आई तेजी, जानें कौनसे भागे और कौन गिरा

Cryptocurrency Prices: आज क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी का दौर नजर आया

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 11:51 AM
Cryptocurrency prices: क्रिप्टोकरेंसी में आज आई तेजी, जानें कौनसे भागे और कौन गिरा

Cryptocurrency Prices: आज क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी का दौर नजर आया। आज बिटकॉइन ट्रेडिंग के साथ 37,000 डॉलर के ऊपर पहुंच गया। दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय डिजिटल टोकन 1.3% से अधिक 37,364 डॉलर पर था। हालांकि, 2022 (year-to-date or YTD) में अब तक 19% कम है। इस बीच, CoinGecko के अनुसार वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार कैपिटल आज 1% से बढ़कर1.8 ट्रिलियन डॉलर हो गया।

कॉइनडेस्क के अनुसार, ईथर, एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ा सिक्का और दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी मामूली रूप से 2,681 डॉलर तक बढ़ गया। दूसरी ओर Binance Coin भी एक प्रतिशत से अधिक 371 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।

कॉइनडेस्क के अनुसार ईथर एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ा सिक्का और दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी मामूली रूप से 2,681 डॉलर तक बढ़ गया। दूसरी ओर Binance Coin भी एक प्रतिशत से अधिक 371 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।


डॉगकोइन की कीमत 0.13 डॉलर हो गई जबकि शीबा इनु 0.000021 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। XRP, Stellar, Avalanche, Cardano, Solana, Polygon, Terra की कीमतों में तेजी नजर आई। बीते 24 घंटों में प्रॉफिट के साथ कारोबार करते नजर आए।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने क्रिप्टोकरेंसी में बिकवाली का दौर नजर आया। इससे क्रिप्टो का वॉल्यूम भी गिर गया। क्रिप्टोकरेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार जनवरी में कुल स्पॉट वॉल्यूम गिरकर 1.8 ट्रिलियन डॉलर हो गया, जो पिछले महीने की तुलना में 30% से अधिक की गिरावट है। यह 2020 के अंत के बाद से सबसे कम कारोबार था। यहां तक कि 24 जनवरी को 91 बिलियन डॉलर के अपने इंट्रा-महीने के शिखर पर था लेकिन ये दिसंबर से ट्रेडिंग लगभग 50% कम थी। बिटकॉइन की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने इस साल अपने मूल्य का पांचवां हिस्सा खो दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।