जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों की बल्ले बल्ले, FD पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज का फायदा

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) अपनी एफडी प्लस योजनाओं पर 8.25 फीसदी और रेगुलर एफडी योजनाओं पर 8.10 फीसदी की दर से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट प्लस (नॉन-कॉलेबल) पर ब्याज दर को 7.85 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 फीसदी का कर दिया है। वहीं जना एसएफबी ने 1 फरवरी, 2023 को नियमित सावधि जमा पर ब्याज दर 7.85 फीसदी से बढ़ाकर 8.10 फीसदी का कर दिया है

अपडेटेड Feb 06, 2023 पर 10:03 PM
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों की बल्ले बल्ले, FD पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज का फायदा

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर एफडी पर इंट्रेस्ट रेट बढ़ाने का ऐलान किया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक यह बढ़ी हुई बैंक दरें आज यानी 6 फरवरी से ही प्रभावी हैं। यह ब्याज दरें उन एफडी प्लस खातों पर बढ़ाई गई हैं जहां पर प्रीमेच्योर विड्रॉल प्रतिबंधित है।

कितना इंट्रेस्ट रेट दे रहा बैंक

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) अपनी एफडी प्लस योजनाओं पर 8.25 फीसदी और रेगुलर एफडी योजनाओं पर 8.10 फीसदी की दर से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट प्लस (नॉन-कॉलेबल) पर ब्याज दर को 7.85 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 फीसदी का कर दिया है। वहीं जना एसएफबी ने 1 फरवरी, 2023 को नियमित सावधि जमा पर ब्याज दर 7.85 फीसदी से बढ़ाकर 8.10 फीसदी का कर दिया है।

सीनियर सिटीजंस 1.1 करोड़ रुपये के निवेश से कमा सकते हैं रिस्क-फ्री इनकम, जानिए कैसे


एक फरवरी से ही लागू हैं ब्याज दरें

नई नियमित सावधि जमा और आवर्ती जमा दरें 1 फरवरी, 2023 से ही प्रभावी होंगी। सावधि जमा प्लस दरें 6 फरवरी, 2023 से प्रभावी होंगी। ब्याज दरों में ताजा बढ़ोतरी के बाद एफडी पर मिलने वाली यह ब्याज दरें सबसे ज्यादा ब्याज दरों में से एक है। बता दें कि 2 से 3 साल के लिए एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर 8.10 फीसदी से 8.25 फीसदी है।

क्या कहा बैंक ने

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) बैंक के ब्रांच बैंकिंग और मार्केटिंग प्रेसिडेंट श्रिनिवास मूर्ति ने कहा कि एफडी पर हम इस वक्त हाइएस्ट इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। हम अपने हर एक ग्राहक के लिए उपयुक्त लाइबेलिटी प्रोडक्ट ऑफर कर रहे हैं। स्वीप इन सुविधा के साथ जन सवाधि खाता और चालू खातों के जरिए हमारे ग्राहकों को हम बेहतर सर्विस क्वालिटी दे रहे हैं ताकि उनको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न हासिल हो सके। ब्याज दरों में यह वृद्धि हमारे ग्राहकों को अपने निवेश की बेहतर योजना बनाने और अपने वित्तीय उद्देश्यों को पूरा करने में मदद करेगी।

कितना इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है बैंक

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) 7-14 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर 3.90 फीसदी के हिसाब से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 15-60 दिनों की अवधि के लिए ब्याज दर 4.40 फीसदी है। 61 से 90 दिन की अवधि के लिए बैंक 5.40 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। 91 से 180 दिनों की अवधि के लिए ग्राहकों को 5.65 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा मिलेगा। 181-364 दिनों की समय सीमा के पर ग्राहकों को 7.15 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा वहीं एक साल से ज्यादा की समय सीमा वाली एफडी योजनाओं पर 7.40 फीसदी के हिसाब से ब्याज का फ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।