प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक DCB बैंक के ग्राहकों के लिए एक अच्ची खबर है। इस बैंक ने सेविंग अकाउंट पर दिये जाने ब्याज में बढ़ोतरी कर दी है। डीसीबी बैंक ने सेविंग अकाउंट पर दिए जाने वाले ब्याज में इजाफा करने का फैसला किया है। मौजूदा वक्त में देश के ज्यादातर बैंकों के सेविंग अकाउंट पर 4 फीसदी की दर से ही इंट्रेस्ट रेट दिया जा रहा है। वहीं डीसीबी बैंक ने अपने ग्राहकों सेविंग अकाउंट पर इंट्रेस्ट रेट को बढ़ाकर 7 फीसदी से भी ज्यादा का कर दिया है।
कितना ब्याज ऑफर कर रहा है DCB बैंक
DCB बैंक अपने ग्राहकों को 7.25 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। बैंक की ऑफीशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक सेविंग अकाउंट पर यह बढ़ी हुई ब्याज दर 14 फरवरी से ही प्रभावी हो गई है। यह बैंक अब सेविंग अकाउंट पर 1 लाख रुपये तक की रकम पर 2.25 फीसदी और 1 लाख से 2 लाख रुपये तक की रकम पर 4 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
2 लाख रुपये से ज्यादा पर मिल रहा इतना ब्याज
वहीं 2 लाख से 5 लाख रुपये तक के अमाउंट वाले सेविंग अकाउंट पर 5 फीसदी और 5 लाख से 10 लाख रुपये तक की रकम पर 6 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट रेट का फायदा मिल रहा है। 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक की रकम पर ब्याज दर 7 फीसदी की है वहीं 50 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये तक की रकम पर इट्रेस्ट रेट 7.25 फीसदी की है।
इस तरह से कैलकुलेट किया जाएगा इंट्रेस्ट रेट
सेविंग अकाउंट पर दिए जाने वाले इंट्रेस्ट रेट का कैलकुलेशन दिन के आखिर में अकाउंट में शेष राशि के आधार पर की जाएगी। साथ ही तिमाही के आधार पर ब्याज का भुगतान किया जाएगा।