Get App

DCB बैंक ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों में किया इजाफा, 7 फीसदी से ज्यादा का इंट्रेस्ट दे रहा बैंक

DCB बैंक अपने ग्राहकों को 7.25 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। बैंक की ऑफीशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक सेविंग अकाउंट पर यह बढ़ी हुई ब्याज दर 14 फरवरी से ही प्रभावी हो गई है। यह बैंक अब सेविंग अकाउंट पर 1 लाख रुपये तक की रकम पर 2.25 फीसदी और 1 लाख से 2 लाख रुपये तक की रकम पर 4 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 15, 2023 पर 9:13 PM
DCB बैंक ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों में किया इजाफा, 7 फीसदी से ज्यादा का इंट्रेस्ट दे रहा बैंक
DCB बैंक ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों में किया इजाफा, 7 फीसदी से ज्यादा का इंट्रेस्ट दे रहा बैंक

प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक DCB बैंक के ग्राहकों के लिए एक अच्ची खबर है। इस बैंक ने सेविंग अकाउंट पर दिये जाने ब्याज में बढ़ोतरी कर दी है। डीसीबी बैंक ने सेविंग अकाउंट पर दिए जाने वाले ब्याज में इजाफा करने का फैसला किया है। मौजूदा वक्त में देश के ज्यादातर बैंकों के सेविंग अकाउंट पर 4 फीसदी की दर से ही इंट्रेस्ट रेट दिया जा रहा है। वहीं डीसीबी बैंक ने अपने ग्राहकों सेविंग अकाउंट पर इंट्रेस्ट रेट को बढ़ाकर 7 फीसदी से भी ज्यादा का कर दिया है।

कितना ब्याज ऑफर कर रहा है DCB बैंक

DCB बैंक अपने ग्राहकों को 7.25 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। बैंक की ऑफीशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक सेविंग अकाउंट पर यह बढ़ी हुई ब्याज दर 14 फरवरी से ही प्रभावी हो गई है। यह बैंक अब सेविंग अकाउंट पर 1 लाख रुपये तक की रकम पर 2.25 फीसदी और 1 लाख से 2 लाख रुपये तक की रकम पर 4 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।

SBI, HDFC, ICICI बैंक के सेविंग अकाउंट में रखना होता है इतना बैलेंस, चेक करें डिटेल्स

2 लाख रुपये से ज्यादा पर मिल रहा इतना ब्याज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें