Get App

EPFO Is Best: चार दशक में सबसे कम इंट्रेस्ट के बावजूद EPF बेस्ट है, जानिए कैसे

ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स के लिए बेसिक सैलरी का 12 फीसदी कंट्रिब्यूशन अनिवार्य है। आपके पास इसके लिए किसी तरह का चॉइस नहीं है। हर महीने यह पैसा अपने पास आपकी सैलरी से कट जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2022 पर 11:57 AM
EPFO Is Best: चार दशक में सबसे कम इंट्रेस्ट के बावजूद EPF बेस्ट है, जानिए कैसे
अभी ईपीएफओ का इंट्रेस्ट रेट 8.1 फीसदी है। यह पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग स्कीम और बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले ज्यादा है।

EPF का इंट्रेस्ट रेट चार दशक में सबसे कम है। हाल में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने ईपीएफओ (EPFO) के इंट्रेस्ट रेट को दूसरी स्कीमों के मुकाबले ज्यादा बताया। उन्होंने कहा, "अभी ईपीएफओ के इंट्रेस्ट रेट में बदलाव का प्रस्ताव फाइनेंस मिनिस्ट्री के पास नहीं आया है। लेकिन सचाई यह है कि आज रेट्स बहुत कम चल रहे हैं और ईपीएफओ का इंट्रेस्ट रेट अब भी दूसरों से ज्यादा है।"

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफओ के इंट्रेस्ट रेट को घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया गया है। इससे पहले यह 8.5 फीसदी था। दूसरी स्कीमों से फाइनेंस मिनिस्टर का मतलब स्मॉल सेविंग्स स्कीम के तहत आने वाली स्कीमों के इंट्रेस्ट रेट्स से था। इनमें पीपीएफ (PPF), सुकन्या समृद्धि (Sukanya Samriddhi Yojana), सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम (SCSS) और एसबीआई (SBI) का 10 साल का फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) शामिल है।

ईपीएफओ का सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) हर साल इंट्रेस्ट रेट का ऐलान करता है। इसके पहले व्यापक बातचीत होती है। उसके बाद प्रस्ताव फाइनेंस मिनिस्ट्री को भेजा जाता है। फाइनेंस मिनिस्ट्री के एप्रूवल के बाद इंट्रेस्ट ईपीएफओ सब्सक्राइबर के अकाउंट में डाल दिया जाता है। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इंट्रेस्ट रेट का ऐलान 13 मार्च को किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें