EPFO एक पेंशन सिस्टम बनने की तैयारी में, पेंशनर्स किसी भी राज्य के हों एक समय पर मिलेगा पेंशन का पैसा

फिलहाल देशभर में EPFO के 138 से ज्यादा रीजनल ऑफिस हैं। ये ऑफिस ही पेंशनधारकों को पेंशन बांटने का काम करती है। ये ऑफिस अलग-अलग इलाकों में हैं लिहाजा अलग अलग राज्यों के लोगों को पेंशन मिलने का वक्त भी अलग अलग है

अपडेटेड Jul 10, 2022 पर 2:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सेंट्रल पेंशन डिस्बर्सल सिस्टम बनाने के लिए EPFO प्रस्ताव पेश करेगा

EPFO: एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने ऐलान किया है कि वह 29 और 30 जुलाई को होने वाली बैठक में सेंट्रल पेंशन डिस्बर्सल सिस्टम बनाने के प्रस्ताव पर बात करके मंजूरी लेने की कोशिश करेगा। EPFO के इस फैसले से 73 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

फिलहाल देशभर में EPFO के 138 से ज्यादा रीजनल ऑफिस हैं। ये ऑफिस ही पेंशनधारकों को पेंशन बांटने का काम करती है। ये ऑफिस अलग-अलग इलाकों में हैं लिहाजा अलग अलग राज्यों के लोगों को पेंशन मिलने का वक्त भी अलग अलग है। ऐसे में EPFO की योजना है कि एक सेंट्रल सिस्टम बनाकर पूरे देश के पेंशनभोगियों को एक जैसी सुविधा दी जाए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, "सेंट्रल पेंशन डिस्बर्सल सिस्टम बनाने के लिए EPFO प्रस्ताव पेश करेगा। इस मामले में सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) 29-30 जुलाई को होने वाली बैठक में फैसला लेंगे।"


EPFO पेंशन बॉडी है जो फैमिली पेंशन, इंश्योरेंस बेनेफिट और रिटायरमेंट बेनेफिट की सुविधाएं देती है।

जानिए कब आएगा PF का ब्याज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 जुलाई तक प्रोविडेंट फंड (PF) के ब्याज का पैसा ट्रांसफर हो सकता है। इससे करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होने वाला है। केंद्र सरकार पहले ही पीएफ कर्मचारियों के लिए 8.1 फीसदी ब्याज (PF Interest) की घोषणा कर चुकी है। हालांकि, पीएफ का ब्याज कब आएगा इस पर EPFO की तरफ से कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।