अमेरिका में अगले हफ्ते इंट्रेस्ट रेट बढ़ सकता है। पहले वहां मार्च में इंट्रेस्ट रेट बढ़ने की उम्मीद थी। रिटेल इन्फ्लेशन बढ़कर 40 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने के बाद फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने 14 फरवरी को इमर्जेंसी मीटिंग (Fed Emergency Meeting) बुलाने का फैसला किया है। उसने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। फेडरल रिजर्व अमेरिका का केंद्रीय बैंक है।
