Fixed Deposit : पिछले कुछ महीनों में लगभग हर बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। सीनियर सिटीजन को अब कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 फीसदी या इससे ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। वहीं, अब आम सिटीजन को भी FD पर 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। हालांकि, बैंक में एफडी अकाउंट खोलने से पहले सीनियर सिटीजन के साथ-साथ अन्य लोगों को कुछ नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। नियम के मुताबिक आरबीआई के डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) के नियमों के तहत बैंक एफडी में केवल 5 लाख रुपये (प्रिसिंपल और इंटरेस्ट सहित) की गारंटी है।
